हमीरपुर: हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के दिए निर्देश
शनिवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने सदर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना और मैस का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली की