जमीन दबंग के नाम कराने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे देहात कोतवाली; जांच की मांग
मिर्जापुर। चित्तावनपुर गांव के ग्रामीणों ने किसानों की जमीन दबंग के नाम कराए जाने का आरोप लगाते हुए थाना देहात कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है और राजस्व विभाग के एक अधिकारी पर रुपये लेकर दबंग के नाम जमीन कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।