महोबा: महोबा के सुभाषनगर की एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 महोबा के सुभाषनगर मुहाल निवासी भानु प्रताप कि 28 वर्षीय पत्नी रूबी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं पति ने बताया कि उसने कोल्ड्रिंग के धोखे में फिनायल का सेवन कर लिया है। फिलहाल मामले में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है।