मोहम्मदी: पसगवां गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हुई मौत.
घटना पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पसगवां की है।जहां दो अप्रैल को महेश कुमार घर से बाइक पर सवार होकर दूध लेने गए,दूध लेकर वापस आते समय पसगवां गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका शाहजहांपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। वही रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।