लाडपुरा: कोटा में मेयर चुनाव से 2 दिन पहले कांग्रेस पार्षद का क्लिनिक सीज, FIR दर्ज, पार्षद बोले- हमें दबाना चाहते हैं
Ladpura, Kota | Sep 24, 2026 कोटा में नगर निगम के मेयर चुनाव से ठीक दो दिन पहले चिकित्सा विभाग ने कांग्रेस के वार्ड 42 के पार्षद सियाराम वर्मा के क्लिनिक पर कार्रवाई की। बुधवार को बालिता रोड स्थित अंजलि हेल्थ केयर को लेकर चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। क्लिनिक पहले से बंद मिला। टीम ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत नोटिस चिपका दिया। इसके कुछ देर बाद कुन्हाड़ी थाने में पार्षद के खिला