मऊरानीपुर संपूर्ण समाधान दिवस का वो भावुक पल जब जिलाधिकारी गौरांग राठी कार से उतरे ही थी उसी समय उनकी नजर एक मासूम पर पड़ी और वो मासूम के पास पहुंचकर उसके हाल चाल पूछने लगे।उस नन्ही सी बच्ची ने जब अपनी समस्या सुनाई तो सभी सुनकर दंग रह गए मासूम बच्ची ने भरे गले से कहा कि मेरे पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे और मेरे दादा दादी मुझे और मेरी माँ को घर में नहीं रख रहे में अब कैसे बड़ी हूंगी कहा से पढ़ लिख पाऊंगी इतनी सी बात सुनकर सभी तहसील सभागार चले गए और सभागार में उस बच्ची और उसकी मां से विस्तार से समस्या पूछी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही न्याय देने की बात कही