हज़ारीबाग: कड़ाके की ठंड में राहत: हजारीबाग नगर निगम ने 300 कंबल बांटे
हजारीबाग में लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और असहाय लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन के सहयोग से हजारीबाग नगर निगम ने राहत अभियान तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया।