पटना ग्रामीण: छेड़खानी के आरोप में पाटलिपुत्र गर्ल्स हॉस्टल के गार्ड को पुलिस ने पाटलिपुत्र से किया गिरफ्तार
पाटलिपुत्र गर्ल्स हॉस्टल के गार्ड पर हॉस्टल की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्रा ने श्री कृष्णापुरी थाने में लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर छात्रा ने बताया कि 12 अप्रैल की देर रात उसकी तबीयत खराब थी और वह देर से हॉस्टल आई थी। उसी रात को गार्ड ने उसके साथ कमरे में घुसकर छेड़खानी की।