मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी में मलेरिया कार्यालय से विश्व मलेरिया दिवस पर जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुरैना विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है। बता दें कि सीएमएचओ के निर्देश में सहायक मलेरिया अधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।