आंवला: हिस्से के मकान में रोज का बवाल, बहू-बेटे की धमकियों से परेशान मां ने आंवला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
Aonla, Bareilly | Apr 19, 2026 बरेली के आंवला कस्बे के मोहल्ला गंज कुरैशियान से पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। ओमवती पत्नी विद्याराम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके ही परिवार के सदस्य आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट करते हैं। पीड़िता के अनुसार, करीब 28 साल पुराने मकान में उनके तीनों बेटों का बराबर हिस्सा है, जिसमें सभी अपने-अपने हिस्से में रह