भिनाय: लामगरा में पिता ने SDM को दी नाबालिग का जबरन बाल विवाह कराने की शिकायत, पुलिस ने परिजनों को किया पाबंद
Bhinay, Ajmer | May 6, 2025 नाबालिग किशोरी की आटा साटा प्रथा के तहत बाल विवाह करवाने के मामले में नाबालिग के पिता की और से SDM को दी शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए भिनाय थाना क्षेत्र के लामगरा में नाबालिग की माता,उसके अन्य परिजनो को सोमवार शाम 6 बजे मौके पर पहुंचकर पाबंद किया।पत्नि व ससुराल पक्ष पर जबरन नाबालिग किशोरी का बाल विवाह करवाने का आरोप लगाया।