भिनाय: भीषण गर्मी के चलते भिनाय में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु, घायल अवस्था में मिला था, इलाज के बाद मोर ने तोड़ा दम
Bhinay, Ajmer | May 2, 2025 भिनाय में भीषण गर्मी के चलते एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।भिनाय में चेतन वैष्णव के खेत पर शुक्रवार दोपहर 1बजे मोर अचानक अचेत होकर पेड़ से नीचे आ गिरा।मोर को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे,जहां चिकित्सक और कर्मचारियों ने मोर का उपचार किया।लेकिन कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।बाद में मोर के शव को वन विभाग के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार करवाया गया।