भिनाय: भगवानपुरा व अन्य गांवों में तहसीलदार बंटी राजपूत ने राजकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया, अनुपस्थित मिले कार्मिक
Bhinay, Ajmer | May 1, 2025 तहसीलदार बंटी राजपूत द्वारा क्षेत्र के भगवानपुरा,बिड़ला,अजगरा सहित विभिन्न राजकीय विद्यालय में मिड डे मील योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का गुरुवार दोपहर 1बजे तक औचक निरीक्षण किया गया।विद्यालयो में मिड डे मील की व्यवस्था की गहन जांच की गई।राउमावि बिड़ला में मिड डे मील की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई।कर्मचारी अनुपस्थित मिला,अस्पताल का भी निरीक्षण किया।