भिनाय: भिनाय थाने में दर्ज मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त रखने के मामले में आरोपी हुआ दोषमुक्त, न्यायाधीश ने जारी किए आदेश
Bhinay, Ajmer | May 3, 2025 विशिष्ट न्यायाधीश केकड़ी ने मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त रखने के आरोपी गोवलिया निवासी शिवराज सिंह पुत्र दयाल सिंह रावत को संदेह का लाभ देकर शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे बरी करने के आदेश पारित किये हैं।वर्ष 2015 में भिनाय थानाधिकारी ने आरोपी के मकान से 48किलो डोडा पोस्त जप्त किया था।अभियोजन ने मामले में 11गवाहों के बयान व 37 दस्तावेजात कोर्ट में प्रस्तुत किये थे।