बेगूसराय: सर्वोदय नगर मोहल्ले में चोरों ने बंद घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर चोरों ने बंद पड़े घर में ताला तोड़कर सोने की जेवरात, घरेलू सामान और टीवी की चोरी कर ली है. घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है. बताया जाता है कि सर्वोदय नगर निवासी शैलेंद्र राय अपने रिश्तेदार के श्राद्ध क्रम में भाग लेने जिनेदपुर गांव गए हुए थे. तभी घटना को अंजाम दिया गया.