बेगूसराय: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SBI बैंक परिसर में किया प्रदर्शन, चुनावी चंदे का विवरण देने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसबीआई बैंक परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी चंदे का विवरण देने की मांग की है. इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के बाबजूद एसबीआई बैंक चुनावी चंदे का विवरण नहीं देने को लेकर प्रदर्शन किया गया है.