बेगूसराय: बेगूसराय के रचियाही गांव में खाना बनाने के दौरान आग से झुलसकर एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में खाना बनाने के दौरान आग से झुलस कर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहां घायल बच्ची देवी का उपचार जारी है।