बेगूसराय: कारगिल भवन में बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर DM की अध्य्क्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
कारगिल भवन में बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने पिछले वर्ष में हुए बिहार दिवस कार्यक्रम का प्रोसिडिंग जांच किया. उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के मौके पर शहर में साफ सफाई की जाएगी. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय को सजाया जाएगा.