बेगूसराय: बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदपुर स्थित एनएच 31 को किया जाम, प्रदेश अध्यक्ष एके अंबेडकर ने दी जानकारी
बेगूसराय में आज बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया, साथ ही साथ मोहम्मदपुर स्थित एनएच 31 को जाम कर दिया। एनएच 31 जाम रहने के बाद काफी देर तक लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एके अंबेडकर ने कहा कि बिहार में गुंडाराज की सरकार है।