मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत एसपी के बड़े एक्शन में 20 कारखास आरक्षियों को किया लाइन हाजिर
कौशाम्बी जिले में पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने अब तक की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक साथ 20 कारखास आरक्षियों को पुलिस लाइन भेज दिया है। इस फैसले के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से थानों में जमे कारखासों पर गिरी इस गाज को एसपी का स्पष्ट और कड़ा संदेश माना जा रहा है।