चकरनगर: झमा-झम बारिश के चलते हनुमन्तपुरा कस्बे में नाला ओवरफ्लो, वाशिंदे परेशान
रविवार शाम करीब 5 बजे हुई झमाझम बारिश में कस्बा हनुमन्तपुरा में नालों के ओवरफ्लो होने की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।नाला का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर गया है, जिससे स्थानीय वाशिंदे बेहद परेशान हैं। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है और लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।