बहराइच: घसियारीपुरा में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति चोरी, पीड़िता लखीमपुर में तैनात
बहराइच शहर के घसियारीपुरा में एक सूने पड़े घर का चोरो ने ताला तोड़ डाला। चोरों ने लाखों रुपये की सम्पत्ति गायब कर दी। पीड़िता लखीमपुर जिले में जिला पूर्ति कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात है। सूचना पर मां के साथ पीड़िता शहर पहुंची। कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।