कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप!
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की भयावहता को देखते हुए एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📍 लोकेशन: रूमा इंडस्ट्रियल एरिया, कानपुर
कार्रवाई: दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर
खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #Ruma #RumaIndustrialArea
Mathura, Mathura | Nov 17, 2026