कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता ने ट्रेजरी घोटाला मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर कहा कि ट्रेजरी घोटाला मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराना चाहिए। उन्होंने ट्रेजरी घोटाले की जांच में लीपापोती का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के बयान के अनुसार घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपये का है।