सिमडेगा: छठ घाट की बेहतर साफ-सफाई पर पूजा सेवा संस्थान ने नगर परिषद को दिया धन्यवाद
सिमडेगा में छठ घाटों की बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर संख्या नदी छठ सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रदीप केशरी ने शनिवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार घाट की सफाई पहले से काफी बेहतर है। सीढ़ियां दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। उन्होंने अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।