चौरीचौरा: फोन पर गाली-गलौज, विरोध करने पर धक्का और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
चौरीचौरा क्षेत्र की एक महिला ने फोन पर गाली-गलौज, सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नेहा खातून ने बताया कि परसौनी थाना झंगहा निवासी मनीष कुमार अक्सर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था।