नवाबगंज: अयोध्या जाने से पहले कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को हाउस अरेस्ट किया गया, बोले- सरकार कुछ छिपाना चाहती है
बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को अयोध्या रवाना होने से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तनुज पुनिया ने बताया कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे की व्यवस्था और उसके प्रबंधन का निरीक्षण करने वाला था।