सागर नगर: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने भाई को पिकअप से कुचला, बहन ने लगाए आरोप, एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज वार्ड निवासी सलमा अपने परिजनों के साथ गुरुवार दोपहर 2 बजे एसपी ऑफिस पहुंची और पड़ोसी सिद्दीक रंगरेज व उसके साथियों पर भाई रियाज खान को जान से मारने की नीयत से पिकअप वाहन से कुचलने का आरोप लगाया।घटना 15 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।परिजनों का आरोप है कि रियाज मोटरसाइकिल से संजय ड्राइव जा रहा था तभी आरोपियो पीछे से टक्कर मारी।