शिवपुरी नगर: ठेकेदार की लापरवाही: चक्क मार्ग पर पत्थरों से टकराकर बागोरिया के युवक की मौत
बागोरिया निवासी बबलू जाटव बुधवार शाम करीब 6 बजे सब्जी लेने अपने घर जा रहा था। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था और ठेकेदार द्वारा पत्थर डाले गए थे। बताया गया है कि बबलू की बाइक अचानक सड़क पर पड़े पत्थरों से टकराकर अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया।