हंडिया: टेंडर विवाद के चलते सैदाबाद ब्लॉक में भारी पुलिस बल किया गया तैनात
सैदाबाद ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद की आशंका के बीच शनिवार करीब 1 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए ब्लॉक परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर एसीपी हंडिया, थाना प्रभारी हंडिया व चौकी प्रभारी सैदाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। टेंडर खुलने के दौरान पूरी प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में संपन्न कराई गई।