सूरजपुर: जिले में उर्वरक कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 8 दुकानों के लाइसेंस किए गए निलंबित
खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए जिला प्रशासन ने उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिला व विकासखंड स्तरीय टीमों ने 8 उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएँ सामने आईं। जांच में स्टॉक बोर्ड, मूल्य सूची व पंजी संधारण में गड़बड़ी के साथ भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में अंतर पाया गया।