डूंगला: बड़ी सादड़ी: पूज्य आर्थिकाओं की सड़क दुर्घटना पर जैन समाज में आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग
बड़ी सादड़ी में सोमवार को सकल जैन समाज ने कलेक्टर, एसपी, मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विहाररत पूज्य आर्थिकाओं की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया। समाज ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया।