जमुआ: जमुआ विधायक मंजू कुमारी बजट सत्र में उठाएंगी क्षेत्र की आवाज, 19 मार्च तक सदन में रहेंगी
Jamua, Giridih | Feb 18, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बुधवार को 12 बजे जानकारी दी कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से पुनः प्रारंभ हो गया है, जो 19 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान वे जमुआ क्षेत्र की जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सदन में मजबूती से उठाएँगी। विधायक ने बताया कि सत्र अवधि में वे व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र में उपस्थित नहीं रह पाएँगी।