सिरोही: अरठवाडा में स्वास्थ्य शिविर में 24 लोगों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय, श्वास समेत अन्य रोगों पर दिया गया परामर्श
Sirohi, Sirohi | May 2, 2026 अरठवाडा गांव में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एम्स जोधपुर और टीएडी के अधीन संचालित दानवाव स्थित जनजातीय स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केंद्र टेली मेडिसिन सेंटर के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 24 मरीजों की जांच की गई। शिविर में डॉ. शिवपाल सिंह, मेडिकल ऑफिसर, ने ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,