सुपौल: सुपौल में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक, डीएम ने राइस मिलरों को दी सख्त चेतावनी
Supaul, Supaul | May 20, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की। इस दौरान जिले में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बिहार राज्य ख