पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना इलाके में आपसी विवाद में दो लोगों को मारी गोली, पीएमसीएच में दोनों को कराया गया भर्ती
होली को लेकर पटना पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इसके बावजूद में बदमाश बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला दीदारघगंज थाना इलाके से है, जहां आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगी है। घटना के बाद दोनों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस तत्वरित कार्रवाई करते हुए में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।