पटना ग्रामीण: पटना स्थित आवास पर LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- 4 जून को भी मनाएंगे होली
देशभर में धूमधाम से होली मनाया जा रहा है तो वही लोजपा (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली मना रहे हैं। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं के साथ चिराग पासवान ने जमकर होली खेली और रंग,अबीर गुलाल लगाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 4 जून को एक बार फिर होली मानेंगे जब नरेंद्र मोदी देश के PM बनेंगे।