उज्जैन: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत, 2 नाबालिग गंभीर 💥🏍️
चिंतामन थाना क्षेत्र के नलवा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव से पार्टी का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चेतन जाधव नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो नाबालिग (दुर्गेश और सचिन) गंभीर रूप से घायल हो गए। चिंतामन पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
#UjjainNews #RoadAccident #CrimeNews #ChintamanPolice #sitit24news