उज्जैन: घट्टिया नवोदय विद्यालय के छात्र का तालाब में मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
उज्जैन जिले के घट्टिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक तालाब में सोमवार शाम से लापता एक छात्र का शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ है। वहीं, दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) और पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे विद्यालय स्टाफ के ही हैं और प्रारंभिक जांच के अनुसार तालाब में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#UjjainNews #Ghattiya #NavodayaVidyalaya #TragicIncident #Sitit24News