गढ़मुक्तेश्वर: गांव बक्सर के पास निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास कामगार का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव बक्सर के पास निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास एक कामगार युवक का शव मिला है जब मजदूरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान बिहार के जिला कैमूर गांव सलैया निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।