गढ़मुक्तेश्वर: सॉल्वर गैंग ने नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए हड़पे। पीड़ित ने दो के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर नई बस्ती निवासी रोहित कुमार से सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने परीक्षा भी खुद ही देने के लिए कहा था। लेकिन नौकरी न लगने पर पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा।इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है।