गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट गंगा तट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु
जनपद हापुड़ में स्थित बृजघाट गंगा तट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को लाखों की संख्या में गंगा स्नान करने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं पुलिस प्रशासन ने बृजघाट गंगा तट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं और पुलिस माइक द्वारा श्रद्धालुओं से गहरे जल में न जाने की अपील कर रही है।