गढ़मुक्तेश्वर: मुंबई से गढ़ पहुंची आयकर विभाग की टीम। ऑनलाइन सट्टा किंग की अरबों रुपए की संपत्ति जब्त।
मुंबई की आयकर विभाग की टीम जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में पहुंची और मुंबई के ऑनलाइन सट्टा किंग की अरब रुपए की बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया। आयकर विभाग की टीम ने भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।