टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूनोल गांव में पानी की मोटर चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में परिवार के ही तीन लोगों ने एक बुजुर्ग और युवक को लाठी डंडों से पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले को जांच में लिया है।