चित्तौड़गढ़: लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता के लिए ओडून्द में स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
पंचायत समिति चित्तौडगढ में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ओडून्द मे मतदाताओं की जागरूकता हेतु जागरूकता रेली निकाली गई, जिसमें मतदान करने के नारे लिखी हुई तख्तियां एवं पोस्टर लिए हुए बच्चों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से लेकर पूरे गांव मे नारे लगाते हुए रैली निकाली है। लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया है।