दमोह: तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यालय में रोजगार मेला संपन्न, 325 युवाओं को किए गए ऑफर लेटर प्रदान
Damoh, Damoh | Feb 23, 2024 दमोह मध्य प्रदेश राज्य तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण विभाग द्वारा संकल्प योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू किया गया है। जिसके चलते आज शहर के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे 8 जिला से पहुंची विभिन्न कंपनियों ने शिक्षित युवक युवतियों को ऑफर लेटर प्रदान किए।