दमोह: खाद्य बिभाग ने की बड़ी कार्यवाही मोक्षलक्ष्मी दुकान पर 10 टन शक्कर की जप्त,जबलपुर नाका आमचोपरा की घटना
Damoh, Damoh | Feb 23, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह में ग्राम आम चौपरा रोड, जबलपुर नाका स्थित मोक्षलक्ष्मी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यवाही में मोक्षलक्ष्मी ट्रेडर्स प्रो. अमन जैन से शक्कर, इको फ्रेश ब्रांड आयोडाइज़्ड नमक एवं आधार ब्रांड आयोडाइज्ड नमक के नमूनें जांच हेतु लिए गए। उक्त परिसर में संग्रहित 100 क्विंटल/10 टन शक्कर जप्त की!