ग्वालियर गिर्द: कार की सनरूफ खोलकर स्टंट बाजी करने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस चालक की तलाश कर रही है
ग्वालियर के मेला ग्राउंड के पीछे दर्शन सिंह मार्ग पर चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह 11 बजे वायरल हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में था। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान में जुट गई है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर चुकी है।