कैराना: कैराना पुलिस ने छह लाख की कीमत की अवैध शराब के साथ बिजनौर के दो तस्करों को किया गिरफ्तार
रविवार दोपहर करीब तीन बजे कैराना कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सहपत मार्ग पर टाटा मैजिक गाड़ी में शराब की तस्करी की जा रही है, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर टाटा मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान टाटा मैजिक के अंदर से प्लास्टिक की करेट के पीछे छिपाई गई 25 पेटी रेड लेबल शराब हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।