कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
संत कबीर नगर। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में विरोध-प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रभारी केसर सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे मामलों का विरोध करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि केसर सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक सद्भाव की पक्षधर रही है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का विरोध करते रहेंगे और पार्टी नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आवाज बुलंद की। @highlight प्रवीण भैया यूथ ब्रिगेड Samajwadi Party